यूपी मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखे राजस्व व गृह समेत कई विभाग

उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास राजस्व और गृह समेत 34 विभाग या विषय रखे हैं। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास ग्राम्य विकास समेत अन्य विभाग हैं जबकि उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग दिए गए हैं।