यूपी में 50-100 सीटों पर शिवसेना लड़ेगी चुनाव: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि वह गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में वोट डालें जाएंगे।