चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी की जिसमें कुल 52,80,882 नए मतदाता जोड़े गए हैं जिससे राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 15,02,84,005 हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय शुक्ला ने बताया कि इस साल 18-19 आयु वर्ग के कुल 14,66,470 मतदाता पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए हैं।