यूपी में अब 'बाहुबली' नहीं दिखते, हर जगह केवल 'बजरंगबली' ही दिखते हैं: अमित शाह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बहराइच में कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन को ऐसे चलाया है कि अब प्रदेश में एक भी 'बाहुबली' नहीं दिखता है। उन्होंने कहा, "अब हर जगह सिर्फ 'बजरंगबली-ही-बजरंगबली' दिखाई पड़ते हैं।" गौरतलब है, उत्तर प्रदेश में 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होगा।