केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबली नहीं है...सिर्फ बजरंगबली हैं।" उन्होंने कहा कि योगी सरकार में आज़म खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी सब जेल में हैं। बकौल शाह, "अगर सपा फिर से सत्ता में आई...तो सब गुंडे-माफिया...जेल से बाहर आ जाएंगे।"