यूपी में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण संसाधनों का सही उपयोग दिखाता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास कार्यक्रम में शनिवार को कहा, "उत्तर प्रदेश में आज जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है वो यह दिखाता है कि संसाधनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "पहले जनता के पैसे का क्या-क्या इस्तेमाल हुआ है ये आप लोगों ने भलीभांति देखा है।"