यूपी में 'आप' की ज़मानत ज़ब्त हो गई और अब हिमाचल में भी हारेगी: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी। आम आदमी पार्टी के जीत के दावे पर उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में 'आप' की ज़मानत ज़ब्त हो गई थी...और अब हिमाचल में भी हारेगी।" गौरतलब है कि शनिवार को हिमाचल के 'आप' अध्यक्ष समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हुए।