यूपी में एसयूवी ने टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर को घसीटा, कुचलने से हुई मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक तेज़ रफ्तार एसयूवी द्वारा ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद उसके 40-वर्षीय ड्राइवर को करीब 150 मीटर तक घसीटने का वीडियो सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की है और गाड़ी से कुचलकर घायल हुए ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एसयूवी को ज़ब्त कर लिया है।