यूपी में कल होने वाले अंतिम चरण के चुनाव में कौन-कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी), यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (वाराणसी) और बीजेपी सांसद रविकिशन (गोरखपुर) शामिल हैं। राज्य के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज), केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (मिर्ज़ापुर) और सपा के अफज़ाल अंसारी (गाज़ीपुर) का भी नाम है।