यूपी में कांग्रेस उम्मीदवार ने बुज़ुर्गों को गुलाब और चॉकलेट देकर मनाया वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन डे पर सोमवार को लखनऊ (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों से उनकी देखभाल करने का वादा करते हुए उन्हें गुलाब और चॉकलेट भेंट कीं। उन्होंने कहा, "वैलेंटाइन डे अपने प्रियजनों से प्यार जताने का दिन होता है इसीलिए..हमेशा मार्गदर्शन करने वाले बुज़ुर्गों को गुलाब का फूल देना सबसे अधिक उचित है।"