उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हापुड़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके गजराज सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "वरिष्ठ नेता...गजराज सिंह का आरएलडी में स्वागत है।"