यूपी में केंद्रीय मंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने को लेकर कांग्रेस नेता पर केस दर्ज
कांग्रेस नेता अरुणेश यादव के खिलाफ लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के साइबर थाने में महिला केंद्रीय मंत्री की एडिटेड आपत्तिजनक फोटो 'X' पर पोस्ट करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। हालांकि, यादव ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और कहा, "मेरे उस ट्वीट से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उसके लिए मुझे खेद है।"