कानपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि हल्दी की रस्म के दौरान डांस करती एक महिला ने पानी की बोतल समझकर गलती से टॉयलेट साफ करने वाले तेज़ाब की बोतल उठा ली जिसका ढक्कन ढीला होने के चलते खुल गया। बकौल पुलिस, बोतल से तेज़ाब की बूंदें छलककर दो युवतियों के चेहरे पर गिर गई जिससे वे झुलस गईं।