सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रविवार को मथुरा (उत्तर प्रदेश) में चाट खाने के दौरान दुकानदार से 'कौन सा तेल इस्तेमाल करते हो' पूछने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में अखिलेश कह रहे हैं, "फॉर्च्यून, अरे अदाणी वाला तेल पिला रहे हो...हे भगवान! चाट में भी पहुंच गया अदाणी।" इसके बाद वहां खड़े लोग हंसने लगे।