यूपी में जनसभा में भाषण के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता

आगरा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को एक जनसभा में भाषण के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंका जिसका वीडियो सामने आया है। युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। इससे पहले आगरा में मौर्य के काफिले को रोकने की कोशिश की गई थी और प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार पर स्याही फेंकी थी।