केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली (उत्तर प्रदेश) में चुनाव प्रचार करते हुए शुक्रवार को कहा, "योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले 5 साल में डकैती में 71%, बलात्कार में 50%, लूट में 62%, हत्या में 31% और अपहरण में 29% की कमी करने का काम किया है।" बकौल शाह, "अखिलेश यादव कह रहे थे कि अपराध कहां घटा है?"