यूपी में पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 340-किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद कहा कि राज्य में पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपी की इस खाई को पाट रहा है व यूपी के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ रहा है।