प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में कहा है कि आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जो जाल बिछ रहा है, नए एयरपोर्ट, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत, सुविधा में बढ़ोतरी, यूपी के संसाधनों का सही उपयोग हो रहा है।