यूपी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता के पैर छूकर मांगा आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा पार्टी के मीडिया सेंटर पहुंचे। इस दौरान दिव्यांग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पुरुषोत्तम अग्रहरि उनके पैर छूने के लिए जब आगे आने लगे तो नड्डा खुद नीचे झुक गए और कार्यकर्ता के पैर छूकर अभिवादन स्वीकार किया। गोरखपुर में 3 मार्च को मतदान किया जाएगा।