सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में चुनावी रैली के दौरान कहा, "उन्होंने (बीजेपी) कहा था...हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में बैठेंगे...लेकिन 5-साल में डीजल-पेट्रोल इतना महंगा किया...कि हमारे गरीबों की गाड़ी नहीं चल सकती।" बकौल अखिलेश, "इनकी (बीजेपी) सरकार आ गई...तो पेट्रोल ₹200 में बिकेगा...इन्होंने गरीबों की जेब से पैसा निकालकर....अमीरों की तिजोरी भरने का...काम किया है।"