उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ में कहा, "2017 में जब से बीजेपी की सरकार आई है, प्रदेश में दंगे बंद हो गए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जिस कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया था, वह कांवड़ यात्रा दोबारा शुरू हो गई है। अब यहां कोई बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बन सकता है।"