यूपी में बीजेपी सरकार में कभी किसी अपराधी को छोड़ने के लिए फोन नहीं आया: असीम अरुण
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके पूर्व आईपीएस अफसर और कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। असीम ने यूपी की बीजेपी सरकार को लेकर कहा, "कभी पुलिस अफसरों के पास किसी अपराधी को छोड़ने, मदद करने या ढिलाई करने के लिए फोन या सिफारिश नहीं आई। हमेशा यही संदेश मिला कि सख्ती करनी है।"