यूपी में बीजेपी से छुटकारा पाना 1947 से भी 'बड़ी आज़ादी' होगी: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी से 'छुटकारा पाना' 1947 से भी 'बड़ी आज़ादी' होगी क्योंकि बीजेपी देश को विभाजित करना चाहती है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं...ऐसे में उन्हें (बीजेपी) औरंगज़ेब और बाबर याद आ गए हैं...आज हमारे पास बीजेपी से छुटकारा पाने का मौका है।"