'आप' सांसद संजय सिंह ने आगरा में पुलिस हिरासत में शख्स की मौत को लेकर कहा है कि उत्तर प्रदेश में 'मारो और मुआवज़ा दो' की नीति चल रही है बस न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने इस मामले में कोर्ट की निगरानी में जांच और ₹1 करोड़ मुआवज़े की मांग की है।