inshorts

यूपी में 'योगी सरकार' की नहीं, एक 'योग्य सरकार' की ज़रूरत है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 'योग्य सरकार' की ज़रूरत है, योगी सरकार की नहीं। उन्होंने कहा, "ऐसे की ज़रूरत है जो लैपटॉप और इंटरनेट चलाना जानता हो...मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) लैपटॉप भी नहीं चला सकते।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने यह भी सुना है कि वह (योगी) फोन चलाना भी नहीं जानते हैं।"