यूपी में रैली में मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते दिखे बीजेपी विधायक दोबारा जीते
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र ज़िले की रॉबर्ट्सगंज सीट से उम्मीदवार भूपेश चौबे ने कुल 84,496 मतों के साथ विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार अविनाश कुशवाहा को 5,600 मतों के अंतर से हराया। मतदान से पहले चुनावी रैली में मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते चौबे का एक वीडियो वायरल हुआ था।