सपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में सभी फसलों के लिए एमएसपी, 15-दिनों में गन्ना किसानों के भुगतान, 2025 तक सभी किसानों को कर्ज़ मुक्त बनाने का वादा किया है। सपा ने ₹10 में समाजवादी थाली, 300-यूनिट फ्री बिजली, दोपहिया चालकों को प्रतिमाह 1-लीटर मुफ्त पेट्रोल व बीपीएल परिवारों को 2 एलपीजी सिलिंडर/वर्ष देने का भी वादा किया।