यूपी में सपा प्रवक्ता के घर पर लगा कुर्की का नोटिस, उनकी सास बोलीं- 'योगी जी माफ कर दो'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के आवासों पर पुलिस ने कुर्की के नोटिस चिपकाएं हैं। भदौरिया की सास व पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने एक वीडियो में कहा, "योगी जी, मैं गोरखपुर की बेटी हूं...पूर्वांचल में लोगों की ज़ुबान ऐसे ही फिसलती रहती है...हमारे दामाद को क्षमा कर दीजिए।"