यूपी में सपा व छोटे दलों से करेंगे गठबंधन, गोवा में कांग्रेस-टीएमसी से हो रही बात: पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि गोवा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से बातचीत कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में सपा और अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "यूपी की जनता बदलाव की तलाश में है...और निश्चित रूप से राज्य में बदलाव देखेंगे।"