उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़े आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद चौथे स्थान पर रहे और उनकी ज़मानत ज़ब्त हो गई। मुख्यमंत्री ने 1,03,390 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सपा की सुभावती (62,109 वोट) दूसरे जबकि बसपा के ख़्वाजा शमसुद्दीन (8,023 वोट) तीसरे स्थान पर रहे।