यूपी में सीओ ने जिस निर्दलीय प्रत्याशी को धक्के मारकर किया था बाहर, उसका नामांकन हुआ खारिज
कौशांबी (यूपी) लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले छेद्दू का नामांकन खारिज हो गया है। पर्चा भरने गए छेद्दू को सीओ ने धक्का देकर कलेक्ट्रेट परिसर से भगा दिया था जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था। छेद्दू ने ज़िला निर्वाचन अधिकारी पर सत्ता के दबाव में आकर पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया है।