उत्तर प्रदेश में बीजेपी छोड़कर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति शुक्रवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए। अपना दल (सोनेलाल) के विधायक अमर सिंह भी सपा में शामिल हुए। मौर्य व सैनी मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं।