यूपी में हमारी सरकार बनी तो तीन महीने में कराएंगे जातिगत जनगणना: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद हमारी सरकार बनने पर तीन महीने में जाति आधारित जनगणना कराकर आबादी के हिसाब से सभी को हक और सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम भरोसा दिलाते हैं...चाहे हमारे शिक्षामित्र हों...बीएड वाले या बीपीएड वाले हों, सपा की सरकार बनने पर...सभी की मदद करेंगे।''