यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ सपा नेता अहमद हसन का शनिवार को 88-वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 2-महीने पहले दिल की गंभीर बीमारी हुई थी और करीब 10-दिन पहले गंभीर अवस्था में लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया है।