यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें गाज़ियाबाद, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर और बरेली ज़िले की सीटें शामिल हैं। ओवैसी ने यूपी की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा है कि पार्टी बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल से गठबंधन कर सकती है।