यूपी से बीएसपी सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी ने किया निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती लोकसभा सीट से बीएसपी सांसद राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई सुरेश कुमार वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की अंबेडकरनगर ज़िला कमिटी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने व अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की गई है।