एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि यूपीए शासन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नेतृत्व करते थे और केंद्र पर हमलावर रहते थे। हालांकि, उन्होंने कहा, "मेरा और सिंह (प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) का विचार था कि हमें (मुख्यमंत्री मोदी के खिलाफ) बदले की राजनीति नहीं करनी चाहिए।"