inshorts

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित, शुभम कुमार ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर सिविल सर्विस परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए। इस परीक्षा में शुभम कुमार ने टॉप किया है जबकि जागृति अवस्थी और अंकिता जैन को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला है। गौरतलब है कि कुल 761 सफल अभ्यर्थियों में 545 पुरुष व 216 महिलाएं शामिल हैं।