अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बॉयफ्रेंड अली फज़ल के साथ अपनी तस्वीर पर एक ट्विटर यूज़र के 'तुम्हारी शादी आमिर खान की तरह ज़्यादा दिन टिकने वाली नहीं है' कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। ऋचा ने लिखा है, "तुझ भिखारी से स्वेच्छा से शादी नहीं की किसी ने तो बौरा रहा है?...दहेज तो लड़की ने मांगा होगा तेरे मामले में?"