ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक यूज़र ने विश्व नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन से पूछा, "क्या उन्होंने नेट्स में कभी स्टीव स्मिथ का विकेट लिया है?" लबुशेन ने जवाब दिया, "हां, लेकिन (स्मिथ) कभी इसे स्वीकार नहीं करेंगे।" लबुशेन के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मिथ ने लिखा, "(आप) मुझे आउट करने के कभी करीब भी नहीं रहे।"