ट्विटर यूज़र के सवाल 'आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है?' पर ऐक्टर शाहिद कपूर ने कहा कि 'हमेशा से सचिन'। 'किस्मत या मेहनत, किस पर ज़्यादा भरोसा है' सवाल पर शाहिद ने कहा, "किस्मत अपने हाथ में नहीं है भाई...मेहनत है।" दरअसल, शाहिद अभिनीत फिल्म 'जर्सी' 31 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है जिसमें क्रिकेटर की कहानी दिखाई गई है।