'ये जवानी है दीवानी' के लिए 'सुभानल्लाह' गाया था, फिल्म में नहीं लिया गया: सोनू निगम
गायक सोनू निगम के मुताबिक, उन्होंने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (2013) के लिए 'सुभानल्लाह' गाया था लेकिन संगीत निर्देशक प्रीतम ने उनकी आवाज़ वाला गाना फिल्म में नहीं रखा। बकौल सोनू, "मैंने उनसे कह दिया कि 'मुझसे दोबारा गाने के लिए मत कहना'। मुझे लगता है कि मैंने...अच्छा गाया था...लेकिन गाना श्रीराम चंद्रा की किस्मत में था...उन्हें मिल गया।"