ये जैसे ही ईवीएम को गाली दें समझ जाएं इनका खेल खत्म हो गया है: सपा पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में कहा कि जैसे ही सपा ईवीएम को गाली देने लगे समझ जाएं कि उनका खेल खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, "मुझे किसी ने मेसेज दिया...'मुझे लगता था..जब पांचवां या छठा चरण होगा तब ये..ईवीएम को गाली देना शुरू करेंगे...लेकिन इस बार तो..इन्होंने चौथे चरण में ही ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिया'।"