शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ईडी द्वारा संजय राउत को समन जारी करने को लेकर कहा कि ये राजनीति नहीं अब सर्कस बन गया है। उन्होंने उदय सामंत के एकनाथ गुट में शामिल होने पर कहा, "वह किसी दिन हमारे सामने आएंगे, उन्हें किसी दिन हमसे आंखें मिलानी होंगी।" बकौल ठाकरे, अगर बगावत करनी थी तो यहां करनी चाहिए थी।