ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बेटी और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के अलग होने की अफवाहों पर 'न्यूज़ 18' से कहा है, "ये सब बकवास है, अफवाहें मत फैलाइए।" दरअसल, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 'जोनस' हटा दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने के कयास लगाए जाने लगे।