येदियुरप्पा व उनके बेटे के खिलाफ कथित तौर पर ₹12 करोड़ के रिश्वत मामले में एफआईआर दर्ज

कर्नाटक पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बीजेपी नेता बी.एस. येदियुरप्पा, उनके बेटे और राज्य बीजेपी उपाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र समेत तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, एफआईआर में बेंगलुरु विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर एक सरकारी भवन के निर्माण के लिए बिल्डर को ठेका देने के लिए ₹12 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।