यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच 'द इक्वालाइज़र' से हटाए गए क्रिस नॉथ

हॉलीवुड ऐक्टर क्रिस नॉथ पर तीसरी महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उन्हें टीवी शो 'द इक्वालाइज़र' से हटा दिया गया है। मेकर्स ने बयान जारी कर कहा, "नॉथ को इस शो से निकाला जाता है...वह शो के किसी भी नए एपिसोड की शूटिंग नहीं करेंगे।" गौरतलब है, ऐक्टर ने रेप के आरोपों को खारिज किया है।