यौनकर्मी के साथ पकड़े जाने के बाद हिरासत में लिए गए चीन के 'पियानो प्रिंस' ली युन्डी
चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन के पियानो वादक ली युन्डी को यौनकर्मी के साथ पकड़े जाने के बाद हिरासत में लिया गया है। बीजिंग पुलिस ने बताया कि 'पियानो प्रिंस' नाम से विख्यात युन्डी और यौनकर्मी ने गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकारी है। जनता से टिप-ऑफ मिलने के बाद पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा।