'प्यार ठुकराया तो लिया इंतकाम', झारखंड में नाबालिग ने दोस्तों संग मिलकर छात्रा से किया गैंगरेप

रांची (झारखंड) के चटकपुर में ट्यूशन से लौट रही 18 वर्षीय छात्रा से 3 लड़कों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी नाबालिग ने प्यार ठुकराए जाने पर दोस्तों संग साज़िश रची थी। CCTV फुटेज से पहचान कर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।