रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने उन्हें बधाई दी है। केजरीवाल ने X पर लिखा, "मैं उम्मीद करता हूँ कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वह पूरा करेंगी।" पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली के विकास के लिए 'आप' का समर्थन रेखा गुप्ता को हमेशा मिलेगा।"